नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा। कोटा जिला माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव में प्रसन्न माहेश्वरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के सानिध्य में चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हुआ।
निर्वाचन के दौरान बिट्ठल मूंदड़ा, के.जी. जाखेटिया, पूर्वी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद अजमेरा, मंत्री आनंद राठी और सुरेश काबरा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। समाजजनों ने प्रसन्न माहेश्वरी के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता जताई।
उपस्थित पदाधिकारियों और समाजजनों ने उम्मीद जताई कि प्रसन्न माहेश्वरी अपने नेतृत्व, समर्पण और समाजसेवा की भावना के माध्यम से युवा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। वहीं संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ मिलकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
