ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8-9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी के दौरे पर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8-9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी के दौरे पर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8-9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी के दौरे पर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8 और 9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे जल संचय-जल संवर्धन, सिंचाई एवं पीएचईडी परियोजनाओं की समीक्षा के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।

मुख्य सचिव 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से टोंक के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 9:30 बजे टोंक कलेक्ट्रेट पहुंचकर वे जल संचय-जल संवर्धन तथा ईसरदा सिंचाई एवं पीएचईडी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे टोंक से कोटा के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे कोटा पहुंचेंगे।

कोटा में साइबर थाना, मेडिकल कॉलेज और सुपर थर्मल का दौरा

कोटा प्रवास के दौरान मुख्य सचिव साइबर थाना, मेडिकल कॉलेज और कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का दौरा करेंगे। शाम को वे चंबल सैंड माइनिंग प्रकरण को लेकर स्टेट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेंगे।

बैठक में कमेटी के अन्य सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 6 बजे मुख्य सचिव जल संचय-जल संवर्धन, सिंचाई और पीएचईडी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 7 बजे कोटा सर्किट हाउस में एआईएस अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। मुख्य सचिव का रात्रि विश्राम कोटा सर्किट हाउस में रहेगा।

9 अक्टूबर को बूंदी पहुंचेंगे मुख्य सचिव

मुख्य सचिव 9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे कोटा से बूंदी के लिए रवाना होंगे। बूंदी कलेक्ट्रेट में वे जल संचय-जल संवर्धन तथा सिंचाई और पीएचईडी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही बूंदी में साइबर थाने का भी दौरा करेंगे।

मुख्य सचिव सुबह करीब 10 बजे बूंदी से जयपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे जयपुर सचिवालय पहुंचेंगे। दौरे के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की स्थिति और निर्धारित लक्ष्यों को लेकर जानकारी ली जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: