ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रबी सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली देने के निर्देश, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने की समीक्षा

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कंपनियों के अधिकारियों को समयबद्ध काम और बेहतर समन्वय के दिए निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रबी सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली देने के निर्देश, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने की समीक्षा
रबी सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली देने के निर्देश, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने की समीक्षा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि रबी की फसल के दौरान बिजली की कमी नहीं होनी चाहिए और किसानों को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में ईआरपी/जीआईएस, पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस), ग्रामीण कृषि कनेक्शन, बिजली की मांग एवं उपलब्धता, वर्चुअल और ग्रुप मीटरिंग तथा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम योजना की समीक्षा की गई। ऊर्जा मंत्री ने आरडीएसएस के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और लंबित कृषि कनेक्शन जल्द जारी करने के निर्देश दिए। ईआरपी/जीआईएस से जुड़े कार्यों में भी तेजी लाने को कहा।

नागर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं और निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों और विद्युत कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय रखा जाए। उन्होंने किसानों सहित सभी बिजली उपभोक्ताओं को सुचारू और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में ऊर्जा सचिव एवं डिस्कॉम्स की अध्यक्ष तथा जयपुर डिस्कॉम की सीएमडी आरती डोगरा, आरआरईसी के सीएमडी रोहित गुप्ता, आरवीयूएनएल के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद नकाते, ऊर्जा सलाहकार नवीन अरोड़ा सहित विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: