ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

3 IAS को नई जिम्मेदारियां, गोयल को इंतजार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
3 IAS को नई जिम्मेदारियां, गोयल को इंतजार
3 IAS को नई जिम्मेदारियां, गोयल को इंतजार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ जयपुर

राजस्थान में पिछले दिनों 4 आईएएस वापस लौट चुके हैं। ताजा नाम 2006 बैच के आईएएस गौरव गोयल का है, जिन्हें लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त कर दी गईं। अब उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है। केंद्र से लौटे 2003 बैच के सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। वे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। 1997 बैच के रोहित कुमार को नई दिल्ली में राजस्थान का प्रमुख आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, 2005 बैच के पीसी किशन को श्रम, कारखाना एवं बॉयलर विभाग का शासन सचिव बनाया गया है।

2006 बैच के गौरव गोयल लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे बाड़मेर, जोधपुर और कोटा के जिला कलेक्टर सहित राज्य में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। उनकी वापसी के बाद अब यह देखना होगा कि सरकार उन्हें किस विभाग या पद की जिम्मेदारी देती है। इधर, केके पाठक और राजीव ठाकुर की वापसी को मंजूरी नहीं मिल सकी हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: