ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

राजस्थान में 136 निजी MBBS सीटों के लिए 308 अभ्यर्थियों में मुकाबला, 15 राज्यों के छात्र मेरिट सूची में

स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, 11 नवंबर को आएगा सीट आवंटन परिणाम; अंतिम अभ्यर्थी के 177 अंक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राजस्थान में 136 निजी MBBS सीटों के लिए 308 अभ्यर्थियों में मुकाबला, 15 राज्यों के छात्र मेरिट सूची में
राजस्थान में 136 निजी MBBS सीटों के लिए 308 अभ्यर्थियों में मुकाबला, 15 राज्यों के छात्र मेरिट सूची में
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

जयपुर। राजस्थान में मेडिकल प्रवेश की 85 प्रतिशत स्टेट कोटा काउंसलिंग के तहत स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 15 राज्यों के कुल 308 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इस राउंड में 136 निजी एमबीबीएस और 21 बीडीएस सीटों पर आवंटन होना है। प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 11 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा के अनुसार, 17 पेज की मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के नीट स्कोर और ऑल इंडिया रैंक में काफी अंतर है। मेरिट सूची में पहले स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी की ऑल इंडिया रैंक 53,387 है। उसने नीट-यूजी 2026 में 720 में से 532 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सूची में अंतिम स्थान पर मौजूद अभ्यर्थी की ऑल इंडिया रैंक 11,89,856 है और उसके 177 अंक हैं।

राजस्थान के सबसे ज्यादा 147 अभ्यर्थी

मेरिट सूची में राजस्थान के सर्वाधिक 147 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35, मध्य प्रदेश के 27, हरियाणा के 26, गुजरात के 25, महाराष्ट्र के 18, पंजाब के 12 और दिल्ली के 7 अभ्यर्थी हैं। जम्मू-कश्मीर से 3, हिमाचल प्रदेश और बिहार से 2-2 अभ्यर्थी शामिल हैं। झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मणिपुर से एक-एक अभ्यर्थी ने जगह बनाई है।

मैनेजमेंट कोटे की 13.39 प्रतिशत सीटें खाली

देव शर्मा के विश्लेषण के अनुसार, राज्य की निजी एमबीबीएस सीटें प्राइवेट जनरल और प्राइवेट मैनेजमेंट श्रेणियों में विभाजित हैं। प्राइवेट जनरल श्रेणी की कुल 3,252 सीटों में से 76 सीटें खाली हैं। इस श्रेणी में करीब 2.33 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। वहीं प्राइवेट मैनेजमेंट श्रेणी की कुल 448 सीटों में से 60 सीटें खाली हैं। यानी मैनेजमेंट कोटे की करीब 13.39 प्रतिशत सीटें अब भी रिक्त हैं। दोनों श्रेणियों को मिलाकर 136 एमबीबीएस सीटों पर आवंटन होगा। इसके अलावा 21 बीडीएस सीटें भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: