ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

गांवों की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र का बड़ा इम्तिहान, दूसरे चरण में वोटिंग जारी

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदाता डालेंगे दो वोट; पंच-सरपंच के चुनाव 30 अक्टूबर को

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गांवों की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र का बड़ा इम्तिहान, दूसरे चरण में वोटिंग जारी
गांवों की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र का बड़ा इम्तिहान, दूसरे चरण में वोटिंग जारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ राजस्थान

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को 22 जिलों में मतदान हो रहा है। जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में एक करोड़ छह लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में कुल 8404 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं।

दो पदों के लिए डाल रहे वोट

इस चरण में मतदाता जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए अलग-अलग वोट डाल रहे हैं। जिला परिषद के 352 वार्डों में 1086 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2197 वार्डों में 7318 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,06,56,127 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिलाएं और 47 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

कुछ बूथों पर ईवीएम ने रोकी रफ्तार

मतदान के शुरुआती घंटों में कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आईं। जोधपुर की तिवरी पंचायत समिति के दो बूथों पर मशीन संबंधी समस्या से मतदान प्रभावित हुआ। अजमेर के दो बूथों पर मतदान करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। झुंझुनूं जिले की सिंघाना पंचायत समिति के मुरादपुर गांव में बूथ संख्या 71 पर पहला वोट पड़ने के बाद ईवीएम में खराबी आई, जिसके बाद मशीन बदलकर मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

सीकर जिले के भरनी गांव के बूथ संख्या 54 पर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी कतार में लगकर मतदान किया। वहीं, सीकर जिले की नीमकाथाना पंचायत समिति के गणेश्वर गांव में 95 वर्षीय माली देवी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं।

30 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान

दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद 30 अक्टूबर को संबंधित क्षेत्रों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव निर्धारित है। पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं। तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर तथा चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा।

मतदान से जुड़ी जरूरी जानकारी: शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिलेगा। इसलिए कतार में लगे मतदाताओं को निर्धारित समय के बाद भी मतदान का मौका दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: