बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी एवं प्रदेश कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने दीपावली पर शहरवासियों के बीच पहुंचकर रामा-श्यामा की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी मुलाकातों की शुरुआत ऐतिहासिक गढ़ की पड़स से की। इसके बाद नाहर का चौहटा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, चौगान दरवाजा, इंदिरा मार्केट, अहिंसा सर्किल, एक खंभे की छतरी, कोटा रोड और सब्जी मंडी रोड सहित प्रमुख बाजारों में दुकानदारों और नागरिकों से मुलाकात की।
भाजपा शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि जगह-जगह नागरिकों ने दत्ता का साफा पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। दत्ता ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और छोटों को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, उपसभापति संजय भूटानी, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, पूर्व सभापति महावीर मोदी सहित कई पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
