ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, राखी गौतम बोलीं- आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान

आईएल चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गोष्ठी में कंप्यूटर, मोबाइल और संचार क्रांति को लेकर रखे विचार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, राखी गौतम बोलीं- आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान
राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, राखी गौतम बोलीं- आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजीव गांधी नगर स्थित आईएल चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौके पर ही गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्रियों में रहे और उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से देश में कंप्यूटर, मोबाइल और संचार क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी की नींव मजबूत करने की दिशा में काम किया, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित हुए। उन्होंने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी प्रयास किए और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

राखी गौतम ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने के उद्देश्य से मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश और विश्व में शांति एवं सौहार्द के लिए भी प्रयास किए।

गोष्ठी के दौरान राखी गौतम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देशहित में कार्य करने के बजाय शहीदों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नेताओं के योगदान को कमतर दिखाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से देशहित में सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करने का आह्वान किया।

भानूप्रताप बोले- पंचायतों को अधिकार देना राजीव गांधी की देन

देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहते हुए जनता के बीच जाकर जनमत पर भरोसा किया और लोकसभा चुनाव करवाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने कांग्रेस को भारी समर्थन दिया और राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने।

भानूप्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को अधिकार और पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर विकास को नई दिशा मिली।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद-

कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में PCC सचिव शिवराज गुंजल, पूर्व विधायक पूनम गोयल, पूर्व महापौर मंजू मेहरा, संगठन महामंत्री हेमराज गौतम, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा राकू, उपाध्यक्ष श्याम गौतम, महामंत्री वसीम भाटी, सचिव भुवनेश ऋषि, प्रवक्ता साजिश खान, अविनाश मीणा, सुमित गुर्जर, अजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष भरत जैन मामा, सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाहौरिया, निवर्तमान पार्षद योगेंद्र शर्मा, सीपी गुर्जर, ऐश्वर्या श्रृंगी, सलीना शेरी, सोनू अब्बासी, एससी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पारस वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों, मंडलों और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: