ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खेलकूद / लेख विस्तार
खेलकूद

रामगंज बालाजी स्कूल ने जीती 14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग चैम्पियनशिप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंज बालाजी स्कूल ने जीती 14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग चैम्पियनशिप
रामगंज बालाजी स्कूल ने जीती 14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग चैम्पियनशिप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 21 सितंबर। रामगंज बालाजी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बूंदी जिले के 11 विद्यालयों के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत ओरा ने विद्यालय में नवनिर्मित स्थायी बॉक्सिंग रिंग का पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इसके बाद विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अंकुर निंबार्क ने बताया कि प्रतियोगिता में रामगंज बालाजी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर बॉक्सिंग रिंग में ही विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बॉक्सर्स को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने खुशी जताई।

विद्यालय में आगामी 23 सितंबर से 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: