ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामगंजमंडी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक के पेट पर किया वार

पन्नालाल चौराहे पर हुई घटना, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक के पेट पर किया वार
रामगंजमंडी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक के पेट पर किया वार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी में दो बाइकों की टक्कर के बाद हुए विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। पन्नालाल चौराहे पर हुए विवाद के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने झालावाड़ निवासी 22 वर्षीय अमन यादव के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमन घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पन्नालाल चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार तीन युवकों ने अमन पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर अमन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वे घायल को लेकर झालावाड़ रवाना हो गए। मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: