ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, PPE किट का किया वितरण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, PPE किट का किया वितरण
सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, PPE किट का किया वितरण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका रामगंजमंडी की ओर से बुधवार को सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई मित्रों का मेडिकल चेकअप कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने तथा कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संरक्षण के लिए सफाई मित्रों को पीपीई किट भी वितरित की गई।

नगर पालिका की ओर से बताया गया कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों ने सफाई मित्रों को कार्य के दौरान उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक नागर ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सफाई मित्रों से कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: