ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामगंज मंडी में एक साल में घर-घर पहुंचेगा नल से जल: मदन दिलावर

ढाबादेह की सभा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने जल जीवन मिशन के कामों को लेकर रखी बात, सिंचाई योजनाओं को लेकर भी किया उल्लेख

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंज मंडी में एक साल में घर-घर पहुंचेगा नल से जल: मदन दिलावर
रामगंज मंडी में एक साल में घर-घर पहुंचेगा नल से जल: मदन दिलावर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प पदयात्रा के दौरान ढाबादेह में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन और पानी की टंकियों से जुड़े काम किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक वर्ष के भीतर पूरे रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री दिलावर ने अपने संबोधन में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से योजना के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन पिछली सरकार के दौरान योजना का अपेक्षित क्रियान्वयन नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर टंकियां नहीं बनीं और कुछ जगह पाइपलाइन से जुड़े काम भी अधूरे रहे।

उन्होंने कहा कि अब पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जहां जरूरत है, वहां नई पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं और पानी के भंडारण के लिए टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। उनके अनुसार, 6 से 9 महीने में कई काम पूरे होने की उम्मीद है, जबकि एक साल के भीतर पूरे विधानसभा क्षेत्र में घरों तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है।

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की बात

मंत्री ने कहा कि रामगंज मंडी क्षेत्र के प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि तकली बांध योजना का काम पूरा हो चुका है और इससे 32 गांवों को पानी मिलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कुंडाल क्षेत्र के लिए भी योजना तैयार की जा रही है, जिसके तहत रावतभाटा से पानी लाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रीवा बांध से रामगंज मंडी क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी लाने की योजना पर मध्य प्रदेश सरकार से बातचीत किए जाने की बात भी उन्होंने कही।

दिलावर ने कहा कि रामगंज मंडी क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने केलों से तौला

सभा समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को केलों से तौला। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच केले वितरित किए गए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: