**रामगंजमंडी (कोटा ग्रामीण)।** रामगंजमंडी बाजार नंबर-1 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के शटर में करीब 7 फीट लंबा सांप फंसा हुआ मिला। सांप के शटर में होने की सूचना मिलते ही नगरपालिका सफाई प्रभारी **हरिओम मेघवाल** ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया।
रेस्क्यू एक्सपर्ट ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए सांप को शटर से सुरक्षित बाहर निकाला। शटर में फंसने के कारण सांप के शरीर पर चोट लग गई थी। रेस्क्यू के बाद उसके घाव पर हल्दी लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया।
इसके बाद सांप को सुरक्षित तरीके से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते सांप को शटर से बाहर नहीं निकाला जाता तो किसी तरह की अनहोनी हो सकती थी। नगरपालिका सफाई प्रभारी की तत्परता से सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और सांप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इससे बाजार में संभावित खतरा टल गया।
