ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

रामगंजमंडी में सिटी पार्क निर्माण का विरोध, वैकल्पिक जगह चुनने की मांग

एक करोड़ रुपए की लागत से गोरधनपुरा में बनना है पार्क, स्थानीय लोगों ने बिजासन माता मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की जताई आशंका

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी में सिटी पार्क निर्माण का विरोध, वैकल्पिक जगह चुनने की मांग
रामगंजमंडी में सिटी पार्क निर्माण का विरोध, वैकल्पिक जगह चुनने की मांग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी, कोटा। रामगंजमंडी में एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिटी पार्क को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की ओर से गोरधनपुरा में पार्क का शिलान्यास किए जाने के अगले ही दिन स्थानीय लोग निर्माण स्थल पर एकत्रित हुए और पार्क के लिए वैकल्पिक स्थान चुनने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बिजासन माता मंदिर परिसर धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र है। यहां साल में दो बार भव्य मेले आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर की भूमि पर सिटी पार्क बनने से भविष्य में मेलों के आयोजन, पार्किंग, भंडारे और गरीब परिवारों के विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के लिए जगह की कमी हो सकती है।

अस्पताल के सामने की भूमि सहित अन्य स्थानों का सर्वे कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की कि सिटी पार्क के निर्माण के लिए शहर में अन्य उपयुक्त स्थानों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने सरकारी अस्पताल के सामने उपलब्ध भूमि को भी संभावित विकल्प के रूप में देखने की बात कही। लोगों का कहना है कि स्थान का चयन इस तरह किया जाना चाहिए, जिससे शहर को पार्क की सुविधा मिले और मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर असर नहीं पड़े।

बोले- विकास के विरोधी नहीं, उचित जगह बने पार्क

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्पष्ट किया कि वे शहर के विकास के विरोधी नहीं हैं। उनकी मांग है कि सिटी पार्क का निर्माण ऐसे स्थान पर कराया जाए, जहां आमजन को सुविधा मिले और बिजासन माता मंदिर परिसर की धार्मिक एवं सामाजिक व्यवस्थाएं भी सुरक्षित रहें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: