ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

रामगंजमंडी में डामर पेचवर्क शुरू, बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत

पहले चरण में मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्र में होगा काम, इसके बाद वार्डवार प्राथमिकता से सड़कें होंगी दुरुस्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी में डामर पेचवर्क शुरू, बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत
रामगंजमंडी में डामर पेचवर्क शुरू, बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी, 8 अक्टूबर। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों से परेशान रामगंजमंडी शहरवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार से डामर पेचवर्क कार्य की शुरुआत कर दी गई। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चरणबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला ने बताया कि बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए नगर पालिका की ओर से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।

पहले मुख्य सड़कों और बाजार में होगा पेचवर्क

अध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्र में डामर पेचवर्क कराया जाएगा। इसके बाद नगर के सभी वार्डों में सड़कों की स्थिति के अनुसार प्राथमिकता तय कर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार पेचवर्क में गुणवत्तापूर्ण डामर सामग्री का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इससे सड़कों की स्थिति में सुधार लाने के साथ मरम्मत कार्य को टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

पेचवर्क कार्य के शुभारंभ के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेश काला, जिला महामंत्री भगवान सिंह धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, पार्षद संदीप सिंह, चंदू सोनी, राजेंद्र सोनी, पंकज पारेता, भरत गुर्जर, हर्षित सरसिया, जसमीत सिंह, लोकेश पावेचा, विमल मीणा, पार्षद प्रतिनिधि कार्तिक राठौर, धर्मपाल घाटोड़, लड्डू बैंसला, धीरज चेलावत और प्रशांत गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि पेचवर्क कार्य पूरा होने के बाद शहर की सड़कों की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: