ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

चार ग्राम पंचायतों में 60 लाख के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति

कालिया खेड़ी, भंवरिया, डोलिया और बोराबास में छह काम होंगे; एक साल में पूरे करने की जिम्मेदारी पंचायतों को

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
चार ग्राम पंचायतों में 60 लाख के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति
चार ग्राम पंचायतों में 60 लाख के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालिया खेड़ी, भंवरिया, डोलिया और बोराबास में 60 लाख रुपए के छह निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.के. मीना ने स्वीकृति जारी की। ये कार्य शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री और रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर की ओर से घोषित किए गए थे।

स्वीकृत कार्यों में ग्राम पंचायत कालिया खेड़ी के दोबड़ा गांव की मेघवाल बस्ती में पहले से बने सार्वजनिक सामुदायिक भवन का विस्तार एवं नवनिर्माण और पदमपुरा में ठाकुरजी मंदिर के पास चौपाल निर्माण शामिल है। दोनों कार्यों पर 10-10 लाख रुपए खर्च होंगे।

भंवरिया ग्राम पंचायत के मोहनपुर में महादेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन, डोलिया ग्राम पंचायत के चांद बावड़ी में सामुदायिक भवन और बोराबास ग्राम पंचायत के भेरूपुरा में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इन तीनों कार्यों के लिए भी 10-10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

बोराबास ग्राम पंचायत के बलिंडा गांव में देवनारायण मंदिर के पीछे अधूरे खरंजे से स्कूल की ओर खरंजा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। सभी काम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत कराए जाएंगे। संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्यकारी संस्था बनाया गया है और उन्हें निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करना होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: