नागरिक अभिव्यक्ति । रामगंजमंडी
कोटा जिले के रामगंजमंडी शहर में बुधवार को GST विभाग की टीमों ने बाजार नंबर 2 स्थित एक धनिया व्यापारी के यहां छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, विभाग की पांच से अधिक टीमें करीब 10 वाहनों में मौके पर पहुंचीं। व्यापारी के कार्यालय सहित कुल चार ठिकानों पर जांच की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस के जवान भी तैनात रहे। GST विभाग की टीमें संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विभाग को क्या तथ्य मिले और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
