ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख होने की आशंका; दो घंटे में पाया काबू

हिरियाखेड़ी में पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता विनोद गुप्ता की फैक्ट्री परिसर में हुआ हादसा, चार दमकलों ने संभाला मोर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख होने की आशंका; दो घंटे में पाया काबू
कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख होने की आशंका; दो घंटे में पाया काबू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी (कोटा)। सुकेत थाना क्षेत्र के हिरियाखेड़ी गांव में पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता विनोद गुप्ता की फैक्ट्री परिसर में बने कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में लाखों रुपए का माल जलकर राख होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकलों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, गोदाम में आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग की विकरालता को देखते हुए मौके पर दमकल की अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को बुझाया और उसे आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने का प्रयास किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आगजनी में हुए वास्तविक नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: