ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

रामगंजमंडी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

पन्नालाल चौराहे के पास 11 अक्टूबर को हुई थी वारदात, घायल झालावाड़ का निवासी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
रामगंजमंडी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

रामगंजमंडी में मामूली सड़क दुर्घटना के विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 को पन्नालाल चौराहे के पास हुई थी। आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर उसके पेट में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि झालावाड़ निवासी अमन यादव रामगंजमंडी से दवाइयों की सप्लाई कर लौट रहा था। इसी दौरान पन्नालाल चौराहे के पास उसकी मोटरसाइकिल की एक पल्सर बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा और आरोपियों ने अमन के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि वहां से जाते समय महावीर मीणा ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट के बाईं ओर चाकू मार दिया। बीच-बचाव होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में रामगंजमंडी थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महावीर मीणा, रणजीत सिंह, अरुण सरसिया और कमल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: