ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

रामगंजमंडी रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
रामगंजमंडी रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

**रामगंजमंडी।** रामगंजमंडी रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुरणखेड़ी निवासी मनोज पुत्र दुर्गाशंकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मनोज ट्रेन से रामगंजमंडी से कोटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास डाउन लाइन पर सफर के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद रामगंजमंडी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही बुरणखेड़ी स्थित मृतक के परिवार में शोक की लहर छा गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: