रामगंजमंडी। नगरपालिका रामगंजमंडी की ओर से आयोजित रामलीला नाट्य मंचन का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला ने किया। रामलीला का मंचन पंचमुखी हनुमान कला मंडल द्वारा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादाओं से लोगों को परिचित कराना है।
शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेश काला सहित पार्षद राजेंद्र सोनी, नरेंद्र राजा, लोकेश पावेचा, पंकज पारेता, संदीप चंद्रावत, भरतलाल गुर्जर, जसमीत सोढ़ी, दीपिका मालवीय, बीनटी मीणा, विनोद गर्ग, पिंकू गोयल, प्रशांत गुर्जर, जय मालवीय और सतीश गहलोत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का नाट्य मंचन किया जाएगा, जिससे दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
