ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामगंजमंडी में करंट की चपेट में आने से दो बच्चियां घायल

शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर से पानी पीते समय हुआ हादसा, दोनों की हालत अब ठीक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी में करंट की चपेट में आने से दो बच्चियां घायल
रामगंजमंडी में करंट की चपेट में आने से दो बच्चियां घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी, कोटा | नागरिक अभिव्यक्ति। रामगंजमंडी के कुंभकोट की ढोल बस्ती स्थित शिव मंदिर परिसर में करंट लगने से दो बच्चियां घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब मंदिर की सफाई करने के बाद दोनों बच्चियां वाटर कूलर से पानी पीने पहुंचीं। राहत की बात है कि दोनों बच्चियों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

एक बच्ची को बचाने पहुंची दूसरी भी आई चपेट में

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय यशोदा भील मंदिर परिसर में लगे वाटर कूलर से पानी पीने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। यशोदा को बचाने के लिए पहुंची 11 वर्षीय किरण ऐरवाल भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई।

जिला चिकित्सालय में कराया उपचार

हादसे के बाद परिजन दोनों बच्चियों को रामगंजमंडी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।

वाटर कूलर में करंट आने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद विद्युत उपकरणों की सुरक्षा और समय पर जांच की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: