ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

रामगंजमंडी में भाजपा का दबदबा, सुकेत में बराबरी का मुकाबला

रामगंजमंडी में भाजपा ने 40 में से 24 वार्ड जीते, सुकेत में दोनों दलों को 10-10 सीटें

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगंजमंडी में भाजपा का दबदबा, सुकेत में बराबरी का मुकाबला
रामगंजमंडी में भाजपा का दबदबा, सुकेत में बराबरी का मुकाबला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी (कोटा)। नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद रामगंजमंडी और सुकेत की राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। रामगंजमंडी नगर पालिका में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि सुकेत में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर हैं।

रामगंजमंडी के 40 वार्डों में भाजपा ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 14 वार्डों में सफलता मिली, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर नगर पालिका बोर्ड गठन की स्थिति मजबूत कर ली है। परिणामों में अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा।

सुकेत में बराबरी का मुकाबला

सुकेत नगर पालिका के 25 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 सीटें जीतीं। चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि वार्ड 4 का परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण घोषित नहीं हो सका।

वार्ड 4 का परिणाम लंबित रहने से सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। पुनर्मतदान या परिणाम घोषित होने के बाद ही बोर्ड गठन और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। બંને दलों के बीच बराबरी के कारण सुकेत में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: