कोटा। कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी में अस्पताल चौराहे पर देर रात चोर ने चाय की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान से विमल सिगरेट और पान मसाले के पैकेट लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3 से 4 हजार रुपए बताई जा रही है।
चोरी की पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में चिंता बनी हुई है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
