नागरिक अभिव्यक्ति @ रामगंजमंडी
रामगंजमंडी। श्रीगंगानगर में आयोजित 70वीं राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामगंजमंडी के युवा पहलवान समर्थ मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। समर्थ ने अंडर-19 के 35 किलो भार वर्ग में मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वर्ण पदक जीतकर रामगंजमंडी लौटने पर समर्थ के सम्मान में नगर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष पवन बाबेल, पार्षद रामचंद्र, धरनराज यादव और दीपक दोहरे ने समर्थ मीणा और उनके परिवार का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उपलब्धि पर बधाई दी।
समर्थ मीणा पुत्र नवीन चिता रामगंजमंडी के बाजार नंबर 3 के निवासी हैं। उनकी सफलता पर परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
