ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जंगल में भैंसे ढूंढने निकले युवक पर भालू ने किया हमला

रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व में भीमगंज गांव के निकट हुई घटना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जंगल में भैंसे ढूंढने निकले युवक पर भालू ने किया हमला
जंगल में भैंसे ढूंढने निकले युवक पर भालू ने किया हमला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी। रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में गुरुवार को भैंसों को तलाशने जंगल में गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में भीमगंज निवासी जोधराज मीणा (40) घायल हो गए। घायल ग्रामीण किसी तरह भालू के चंगुल से बचकर लहूलुहान अवस्था में गांव पहुंचा, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार जोधराज मीणा अपनी भैंसों को तलाशने के लिए टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनका सामना भालू से हो गया। भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। ग्रामीण ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर खुद को भालू से मुक्त कराया और घायल अवस्था में गांव लौट आया।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए खटकड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत को देखते हुए घायल जोधराज मीणा को बूंदी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल ग्रामीण से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की परिस्थितियों का जायजा लिया है।

टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में ग्रामीण के घायल होने की घटना के बाद जंगल क्षेत्र में आवाजाही और वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: