ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत बफर जोन में लगी आग, चार घंटे में पाया काबू

दमकल, निजी टैंकरों और ग्रामीणों की मदद से रोकी आग की लपटें, पेड़-पौधे झुलसे और घास जली

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत बफर जोन में लगी आग, चार घंटे में पाया काबू
रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत बफर जोन में लगी आग, चार घंटे में पाया काबू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत बफर जोन में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से जंगल के बड़े क्षेत्र में पेड़-पौधे झुलस गए और घास जल गई।

जानकारी के अनुसार, अभयपुरा बांध के निकट स्थित भीमलत प्लांटेशन में शनिवार को ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा। इसके बाद उन्होंने टाइगर रिजर्व के भोपतपुरा नाके पर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

दमकल और टैंकरों की मदद से बुझाई आग

आग को फैलने से रोकने के लिए वन विभाग ने दमकल, निजी टैंकरों और ग्रामीणों की मदद ली। संयुक्त प्रयासों के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, हालांकि इसकी चपेट में आने से बड़े इलाके में वनस्पति प्रभावित हुई।

पिछले साल भी हुई थीं आग की घटनाएं

गौरतलब है कि रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के जंगल में पिछले वर्ष भी आग लगने की करीब आधा दर्जन घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं से जंगल को काफी नुकसान हुआ था। भीमलत बफर जोन में लगी ताजा आग ने एक बार फिर वन क्षेत्र में आग से बचाव और निगरानी की जरूरत को रेखांकित किया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: