ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

टाइगर मॉनिटरिंग के दौरान कैंपर से गिरे ईडीसी वॉलंटियर, कोटा में मौत

पीछे बैठे कमल बैरवा अचानक वाहन से नीचे गिरे, सिर में गंभीर चोट लगी; हादसे की विभागीय जांच के आदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
टाइगर मॉनिटरिंग के दौरान कैंपर से गिरे ईडीसी वॉलंटियर, कोटा में मौत
टाइगर मॉनिटरिंग के दौरान कैंपर से गिरे ईडीसी वॉलंटियर, कोटा में मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की जैतपुर रेंज में बुधवार सुबह टाइगर मॉनिटरिंग के दौरान हुए हादसे में ईडीसी वॉलंटियर कमल कुमार बैरवा (40) की मौत हो गई। वह विभागीय कैंपर में पीछे बैठे थे। पोखानाड़ा के समीप अचानक वाहन से नीचे गिरने पर उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें पहले बूंदी के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। परिजन और वन विभाग की टीम उन्हें कोटा के सुधा हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 3:15 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे रामगढ़ महल नाका प्रभारी बुधराज सिंह अपने चालक और कमल बैरवा के साथ नियमित टाइगर मॉनिटरिंग एवं वन्यजीव गतिविधियों की निगरानी के लिए निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। देई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

देवपुरा निवासी कमल बैरवा ईडीसी के माध्यम से टाइगर मॉनिटरिंग और वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों में सहयोग कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की जांच के लिए वन विभाग ने भी निर्देश जारी किए हैं। सहायक वन संरक्षक, केशोरायपाटन को विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: