ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामगढ़ के जंगल में नजर आया बघेरा, सुनहरी आभा ने पर्यटकों को किया रोमांचित

रामगढ़ के जंगल में नजर आया बघेरा, सुनहरी आभा ने पर्यटकों को किया रोमांचित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामगढ़ के जंगल में नजर आया बघेरा, सुनहरी आभा ने पर्यटकों को किया रोमांचित
रामगढ़ के जंगल में नजर आया बघेरा, सुनहरी आभा ने पर्यटकों को किया रोमांचित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के जंगलों में वन्यजीवों की मौजूदगी पर्यटकों के रोमांच को बढ़ा रही है। शनिवार सुबह जोन नंबर एक में जिप्सी सफारी के दौरान गुमान बावड़ी क्षेत्र में पर्यटकों को बघेरा नजर आया। जंगल के प्राकृतिक परिवेश में विचरण करते बघेरे की सुनहरी आभा और उसकी आकर्षक मौजूदगी ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान पर्यटकों को काफी देर तक उसे देखने का अवसर मिला।

बूंदी के सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी अनिल गुप्ता (भंडारी) अपनी पत्नी इंदु भंडारी, बैंक ऑफ अमेरिका में मैनेजर पुत्र अधीश भंडारी, पुत्रवधू रितिका भंडारी और एसेंचर में मैनेजर बेटी श्रद्धा भंडारी के साथ टाइगर रिजर्व की सफारी पर पहुंचे थे। इसी दौरान गुमान बावड़ी क्षेत्र में उन्हें बघेरा दिखाई दिया। खास बात यह रही कि दूसरी जिप्सी में सवार गुजरात के पर्यटकों को भी बघेरे की साइटिंग का रोमांचक अनुभव मिला।

वन्यजीव पर्यटन की संभावनाओं को मिल रही मजबूती

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ और बघेरों की लगातार साइटिंग वन्यजीव पर्यटन की संभावनाओं को मजबूत कर रही है। हालांकि यहां फिलहाल पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, लेकिन वन्यजीवों की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करने का बड़ा आधार बन सकती है। जंगल की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों की मौजूदगी को बेहतर पर्यटन सुविधाओं और प्रचार-प्रसार से जोड़ा जाए तो रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व राजस्थान के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन केंद्रों में अपनी पहचान बना सकता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: