ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामपुरा के राजा को लगाया अलसी के सेव के कड़कों का भोग, माता-पिता की परिक्रमा करती गणपति की झांकी बनी आकर्षण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामपुरा के राजा को लगाया अलसी के सेव के कड़कों का भोग, माता-पिता की परिक्रमा करती गणपति की झांकी बनी आकर्षण
रामपुरा के राजा को लगाया अलसी के सेव के कड़कों का भोग, माता-पिता की परिक्रमा करती गणपति की झांकी बनी आकर्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रामपुरा में विराजमान 15 फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान रामपुरा के राजा गणपति को मोहन जी सेव की ओर से अलसी के सेव के कड़कों का विशेष भोग अर्पित किया गया। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी और उनके परिवार ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर विशेष भोग लगाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार ने हाड़ौती में सुख-समृद्धि की कामना की।

रामपुरा क्षेत्र में भगवान गणपति की रिमोट से संचालित झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झांकी में भगवान गणपति अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए नजर आते हैं। झांकी की यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं को भगवान गणेश द्वारा माता-पिता के प्रति सम्मान और उनके महत्व का संदेश देती है।

झांकी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के लिए शहरवासी बड़ी संख्या में रामपुरा पहुंच रहे हैं। शाम के समय क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है।

छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ झांकी देखने पहुंच रहे हैं। कई परिजन झांकी के माध्यम से बच्चों को माता-पिता के सम्मान और उनके महत्व का संदेश दे रहे हैं। गणपति की आकर्षक झांकी और विशेष भोग के कारण रामपुरा क्षेत्र में गणेशोत्सव का माहौल श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बना हुआ है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: