ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामपुरा की महारानी के दरबार में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, आज महाआरती

नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन हो रहे आयोजन, महिला मंडल भजनों से कर रहा माता रानी का गुणगान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामपुरा की महारानी के दरबार में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, आज महाआरती
रामपुरा की महारानी के दरबार में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, आज महाआरती
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

रामपुरा की महारानी के दरबार में नवरात्र के दौरान धार्मिक आयोजनों की धूम है। नवदुर्गा सेवा समिति, रामपुरा के तत्वावधान में माता रानी का प्रतिदिन नया स्वरूप सजाया जा रहा है। आकर्षक परिधान और भोग के साथ आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार को दरबार में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। प्रभु श्रीराम और हनुमानजी से जुड़ी चौपाइयों के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। महिला मंडल की ओर से भी नियमित रूप से भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

समिति संरक्षक विश्वनाथ शर्मा और अमरनाथ शर्मा ने बताया कि शुक्रवार 16 अक्टूबर को रात 8 बजे महाआरती होगी। 17 अक्टूबर को डांडिया रास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालिकाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे बैंड-बाजों के साथ माता रानी की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन 2100 कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों का समापन होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: