ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रामपुरा की महारानी के स्वागत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेवा और भक्ति से सजेगा नवरात्र उत्सव

नवदुर्गा सेवा समिति का आयोजन, 45×100 फीट के वाटरप्रूफ पांडाल में विराजेंगी साढ़े 11 फीट की मां दुर्गा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामपुरा की महारानी के स्वागत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेवा और भक्ति से सजेगा नवरात्र उत्सव
रामपुरा की महारानी के स्वागत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेवा और भक्ति से सजेगा नवरात्र उत्सव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। नवदुर्गा सेवा समिति, रामपुरा की ओर से शनिवार को रामपुरा की महारानी का भव्य आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। छावनी से शुरू हुई यात्रा गुमानपुरा, ज्वाला तोप, गीता भवन सरोवर और लिंक रोड होते हुए रामपुरा पहुंची। मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। महिलाओं को उपहार दिए गए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई।

समिति संरक्षक विश्वनाथ शर्मा और अमरनाथ शर्मा ने बताया कि रामपुरा में पीपल के पेड़ के पास सिंहासन पर विराजमान मां दुर्गा की साढ़े 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए शक्ति स्वरूपा नवदुर्गा थीम पर 45×100 फीट का वाटरप्रूफ पांडाल तैयार हो रहा है। इसे पारंपरिक मंदिर की थीम पर त्रिशूल, घंटियों, रुद्राक्ष और कलावे जैसे धार्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा।

नवरात्र में डांडिया, सुंदरकांड पाठ, महिला कीर्तन सहित विभिन्न आयोजन होंगे। अंतिम तीन दिनों में 5 से 18 वर्ष तक की बालिकाओं का गरबा होगा। नवमी पर कन्या पूजन, भोजन और भंडारा आयोजित किया जाएगा। चयनित बालिकाओं तथा नौ दिन तक आयोजनों में भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर विशेष उपहार दिए जाएंगे। कांतारा से प्रेरित थीम, आकर्षक झांकियां और इंडियाज गॉट टैलेंट के प्रतिभागी विजेंद्र रजक की प्रस्तुति भी आयोजन का आकर्षण रहेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: