ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / मनोरंजन / लेख विस्तार
मनोरंजन

रणबाली’ में इतिहास, एक्शन और रोमांस का संगम, 16 अक्टूबर को होगी रिलीज

राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी पीरियड एक्शन ड्रामा में ब्रिटिश दौर की पृष्ठभूमि, दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक देगी फिल्म

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रणबाली’ में इतिहास, एक्शन और रोमांस का संगम, 16 अक्टूबर को होगी रिलीज
रणबाली’ में इतिहास, एक्शन और रोमांस का संगम, 16 अक्टूबर को होगी रिलीज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

हिंदी सहित देशभर के दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी दक्षिण भारतीय फिल्मों की दुनिया में अब ‘रणबाली’ चर्चा में है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली यह पीरियड एक्शन ड्रामा 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म में दोनों कलाकार लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

फिल्म के प्रचार को खास बनाने के लिए निर्माताओं ने चार भागों वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘रणबाली–नेवर फॉरगेट द ट्रुथ’ भी तैयार की है। इसके जरिए फिल्म की कहानी से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों और पृष्ठभूमि को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्यूमेंट्री में फिल्म के पीछे हुए शोध और इतिहास के उन प्रसंगों पर रोशनी डाली जा रही है, जिन्हें आमतौर पर कम चर्चा मिलती है।

फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासनकाल की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। 8 अक्टूबर को जारी ट्रेलर में औपनिवेशिक दौर के अकाल, दमन और उसके खिलाफ प्रतिरोध की झलक दिखाई गई है। ऐसे में ‘रणबाली’ केवल एक्शन और मनोरंजन ही नहीं, बल्कि इतिहास के कम चर्चित अध्यायों को सिनेमाई अंदाज में पेश करने का दावा भी करती है। अब 16 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आने के बाद फिल्म की असली परीक्षा होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: