नागरिक अभिव्यक्ति । इटावा
रनोदिया में भैंस के करीब 500 मीटर तक घसीटने से बृजमोहन सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने चुनाव प्रचार रोककर घायल की मदद के लिए तत्परता दिखाई। वे अपने वाहन से बृजमोहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), इटावा लेकर पहुंचे, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
घायल की मदद के लिए चुनाव प्रचार बीच में रोककर अस्पताल पहुंचाने की इस पहल की चर्चा रही। संकट की घड़ी में तत्काल सहायता मिलने से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।
