नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रवि गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ागांव में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के एथलेटिक्स अंडर-19 छात्र वर्ग में रवि ने गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
रवि की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. फेमिना ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
