ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / हाड़ौती अंचल / लेख विस्तार
हाड़ौती अंचल

आर.के. पुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से 7.29 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त

हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार की जांच में मिली नकदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक; पुलिस ने वाहन और राशि की जब्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
आर.के. पुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से 7.29 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त
आर.के. पुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से 7.29 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज ले जाई जा रही थी नकदी

कोटा। पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में आर.के. पुरम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हुंडई क्रेटा कार से 7 लाख 29 हजार 500 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में जोधपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हैंगिंग ब्रिज टोल नाका (नयागांव पुलिया) पर सघन नाकाबंदी के दौरान कोटा की ओर से आ रही हुंडई क्रेटा कार RJ-19-CM-8621 को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 7,29,500 रुपये की नकदी मिली।

नकदी के संबंध में नहीं मिले वैध दस्तावेज

थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कार चालक की पहचान सांगाराम (25) पुत्र सवाई राम, निवासी सोमेसर, थाना शेरगढ़, जिला जोधपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक चालक नकदी और वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद राशि हवाला की राशि है। पुलिस ने राशि के संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर नकदी और वाहन को धारा 106 BNSS 2023 के तहत जब्त कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी सांगाराम को डिटेन कर धारा 170 BNSS 2023 के तहत गिरफ्तार किया। मामले की अग्रिम जांच सहायक उप-निरीक्षक बृजराज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा बरामद नकदी के स्रोत और उसके संबंध में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: