नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
आर.एम. मेमोरियल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को नवरात्र के अवसर पर डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान छात्राध्यापिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को रंगारंग बना दिया।
आयोजन के तहत सर्वश्रेष्ठ परिधान, एकल नृत्य और युगल नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। सर्वश्रेष्ठ परिधान प्रतियोगिता में हर्षिता पारेता ने प्रथम और शशि कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में सुहानी हाड़ा प्रथम और मीनू बैरवा द्वितीय रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा गोचर एवं प्रतिभा शर्मा की जोड़ी ने पहला, जबकि पूर्वा महावर एवं वर्तिका चोपड़ा की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में छात्राध्यापिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन ने उन्हें अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। उत्सव के माध्यम से आपसी सहयोग, सांस्कृतिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया।
