ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / हाड़ौती अंचल / लेख विस्तार
हाड़ौती अंचल

रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ ने एम.बी.एस. अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को भेंट कीं दो व्हीलचेयर

सेवा प्रकल्प के तहत मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं, अस्पताल अधीक्षक ने क्लब के प्रयास की सराहना की

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ ने एम.बी.एस. अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को भेंट कीं दो व्हीलचेयर
रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ ने एम.बी.एस. अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को भेंट कीं दो व्हीलचेयर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। सेवा और मदद की भावना के तहत रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ की ओर से महाराव भीमसिंह चिकित्सालय (एम.बी.एस. अस्पताल), कोटा में जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर भेंट की गईं। यह सेवा कार्य क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एम.बी.एस. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रोटरी क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गुप्ता, सचिव डॉ. अरुण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष धर्मेश भटनागर, रोटेरियन सुरेंद्र अग्रवाल, तेजिंदर जी, पूजा अग्रवाल सहित क्लब के अन्य रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे।

जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी सुविधा

रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के सदस्यों ने बताया कि मानव सेवा के इस प्रयास का उद्देश्य अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है। दो व्हीलचेयर उपलब्ध होने से ऐसे मरीजों को काफी राहत मिलेगी और अस्पताल में उनकी आवाजाही अधिक सहज हो सकेगी।

इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए रोटेरियन अमित सिंघल एवं रोटेरियन विनोद नायक का रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे। रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक हर संभव सहायता पहुंचाना है।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: