ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बेहतर स्वास्थ्य की सीख के साथ विद्यार्थियों को मिला आयुर्वेदिक उपचार

रोटरी क्लब की पहल पर आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, विनोद गौतम और मांडवी गौतम का रहा सहयोग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बेहतर स्वास्थ्य की सीख के साथ विद्यार्थियों को मिला आयुर्वेदिक उपचार
बेहतर स्वास्थ्य की सीख के साथ विद्यार्थियों को मिला आयुर्वेदिक उपचार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ की ओर से विज्ञान नगर स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक विद्यार्थियों का आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

सेवा प्रकल्प का आयोजन विनोद गौतम और मांडवी गौतम के सहयोग से किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन विश्वनाथ सक्सेना ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव हैं। क्लब शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सेवा गतिविधियां जारी रखेगा।

क्लब सचिव डॉ. अरुण उपाध्याय ने ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए चिकित्सकों, सहयोगियों और विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। क्लब कोषाध्यक्ष धर्मेश भटनागर ने भी आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों और सहयोगियों की सराहना की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: