ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

सम्पत्ति क्रय कर रहे हैं या समस्या?

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सम्पत्ति क्रय कर रहे हैं या समस्या?
सम्पत्ति क्रय कर रहे हैं या समस्या?
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

अपना मकान या दुकान खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। इसके लिए लोग जीवनभर की बचत और बैंक ऋण का सहारा लेते हैं। लेकिन यदि खरीदारी से पहले कानूनी जांच नहीं की जाए, तो यही निवेश भविष्य में मुकदमों, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। वो संपत्ति नहीं समस्या बन जाएगी। इसलिए संपत्ति खरीदने से पहले कुछ आवश्यक कानूनी पहलुओं की जांच करना बेहद जरूरी है।

खरीदने से पहले इन 5 बातों की जांच करें

स्वामित्व की पुष्टि करें : विक्रेता वास्तव में संपत्ति का वैध मालिक है या नहीं, इसकी जांच विक्रय विलेख, वसीयत, उपहार विलेख या अन्य मूल दस्तावेजों से करें।

दस्तावेज और पावर ऑफ अटॉर्नी देखें : यदि बिक्री पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर हो रही है, तो उसकी वैधता, प्रभावशीलता और अधिकारों की जांच अवश्य करें।

विवाद और बैंक ऋण की जानकारी लें : सुनिश्चित करें कि संपत्ति बैंक में गिरवी, न्यायालय में विवादित, कुर्क या किसी अन्य वित्तीय दायित्व से ग्रस्त नहीं है।

सरकारी रिकॉर्ड का सत्यापन करें : कृषि भूमि के लिए जमाबंदी, खसरा और नामांतरण, जबकि शहरी संपत्ति के लिए स्वीकृत नक्शा तथा नगर निगम, विकास प्राधिकरण, बिजली और पानी के बकायों की जांच करें।

अधिवक्ता की राय लें : संपत्ति का भौतिक निरीक्षण करें और अंतिम सौदे से पहले किसी अनुभवी अधिवक्ता से दस्तावेजों की कानूनी जांच अवश्य कराएं।

खास टिप

आकर्षक कीमत या मौखिक भरोसे के आधार पर संपत्ति कभी न खरीदें। थोड़ी-सी कानूनी सावधानी आपको वर्षों तक चलने वाले मुकदमों, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से बचा सकती है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: