ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

‘संवाद 2026’ में 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आर्मी पब्लिक स्कूल कोटा बना विजेता

प्रगति पब्लिक स्कूल में कोटा सहोदय ग्रुप के तत्वावधान में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन आयोजित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
‘संवाद 2026’ में 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आर्मी पब्लिक स्कूल कोटा बना विजेता
‘संवाद 2026’ में 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आर्मी पब्लिक स्कूल कोटा बना विजेता
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। उज्ज्वल विहार स्थित प्रगति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोटा सहोदय ग्रुप के तत्वावधान में 9 और 10 अक्टूबर को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन ‘संवाद 2026’ आयोजित किया गया। इसमें शहर के 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर तार्किक क्षमता, नेतृत्व कौशल और संवाद प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में आर्मी पब्लिक स्कूल, कोटा ने सर्वोत्तम ट्रॉफी अपने नाम की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण श्री राम कल्याण मीणा का स्वागत अकादमी अधिष्ठाता डॉ. जफर मोहम्मद, निदेशक डॉ. परवेज खान और अन्य अतिथियों ने किया। 10 अक्टूबर को समापन समारोह की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण जैन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन और जिम्मेदार नागरिकता का महत्व बताया।

सम्मेलन में विद्यार्थियों ने कूटनीति, आलोचनात्मक चिंतन और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखे। आयोजन ने उनमें नेतृत्व, सहयोग, सहिष्णुता और वैश्विक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: