ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

दिलीपुरा में कांग्रेस को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

राजपूत और एससी समाज के कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा, मंत्री ने किया स्वागत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दिलीपुरा में कांग्रेस को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
दिलीपुरा में कांग्रेस को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । सांगोद

आगामी पंचायत राज चुनाव से पहले सांगोद क्षेत्र के दिलीपुरा गांव में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में राजपूत, अनुसूचित जाति (एससी) सहित अन्य वर्गों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने इसे पंचायत चुनाव से पहले संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ऊर्जा मंत्री नागर ने नए कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में अखराज सिंह (जम्मू बना), अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, मनोज सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामस्वरूप वर्मा, बनवारी वर्मा, हरिओम मेघवाल और सीताराम सुमन के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के आने से क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में राजपूत और एससी समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा, महावीर सिंह खरकनाखेड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: