ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

262 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सबहेड: आरोपी पर था 10 हजार रुपए का इनाम, झालावाड़ के निपानिया गांव से पकड़ा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
262 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
262 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। सांगोद थाना पुलिस ने 262.65 किलोग्राम डोडा चूरा तस्करी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्रवण सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी निपानिया, थाना डग, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2025 को सांगोद क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालय तालछी के पास कार्रवाई करते हुए एक सफेद इनोवा कार से 262.65 किलोग्राम साबुत डोडा चूरा बरामद किया गया था। उस समय पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले निवासी सरनजीत सिंह और हुसनप्रीत को गिरफ्तार किया था।

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में श्रवण सिंह की भूमिका सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के निर्देशन और वृत्ताधिकारी नरेंद्र कुमार जैन के सुपरविजन में सांगोद थानाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 11 सितंबर को झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के निपानिया गांव से श्रवण सिंह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क, डोडा चूरा की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई में थानाधिकारी पवन कुमार, कांस्टेबल सोनू सैन, बनवारी, मुबारिक खान, मुनेश मालव तथा एमओबी टीम के भूपेंद्र सिंह और लाखन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: