ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

गणेश विसर्जन को लेकर दो पक्षों में तनाव, मौके पर पुलिस तैनात

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गणेश विसर्जन को लेकर दो पक्षों में तनाव, मौके पर पुलिस तैनात
गणेश विसर्जन को लेकर दो पक्षों में तनाव, मौके पर पुलिस तैनात
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सांगोद। कस्बे में गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गणेश कुंज कमेटी पर विसर्जन से रोकने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विसर्जन का विरोध होने पर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि वे गणेश प्रतिमा का विसर्जन किए बिना नहीं लौटेंगे। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।

सूचना मिलते ही सागोद थानाधिकारी पवन मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश की और शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर निगरानी रख रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: