ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा के सांगोद में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

सांगोद-कोटा मार्ग पर हादसा, पत्नी और दूसरी बच्ची गंभीर घायल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के सांगोद में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत
कोटा के सांगोद में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सांगोद। सांगोद-कोटा मार्ग पर मलबावड़ी के पास गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर में पिता और पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी और दूसरी बच्ची गंभीर घायल हो गईं। दोनों को सांगोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कोटा रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सोहेल खान अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे। मलबावड़ी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोहेल और उनकी पांच वर्षीय बेटी अलीजा की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी में दूसरे बाइक सवार के तेज गति से गलत दिशा में आने और नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर सांगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: