ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

पंचायती राज चुनाव 2026: सांगोद पंचायत समिति के वार्ड प्रभारियों की बैठक संपन्न, चुनाव तैयारियों और फीडबैक को लेकर दिए कड़े निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायती राज चुनाव 2026: सांगोद पंचायत समिति के वार्ड प्रभारियों की बैठक संपन्न, चुनाव तैयारियों और फीडबैक को लेकर दिए कड़े निर्देश
पंचायती राज चुनाव 2026: सांगोद पंचायत समिति के वार्ड प्रभारियों की बैठक संपन्न, चुनाव तैयारियों और फीडबैक को लेकर दिए कड़े निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | सांगोद। पंचायती राज चुनाव 2026 की पूर्व तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर सांगोद पंचायत समिति के वार्ड प्रभारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को सांगोद विधायक आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति चुनाव प्रभारी चैन सिंह राठौड़ ने की। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव की आगे की रणनीति, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद तथा निष्पक्ष ग्राउंड फीडबैक जुटाने की कार्ययोजना पर विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी चैन सिंह राठौड़ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी वार्ड प्रभारियों को अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से फील्ड कार्य शुरू करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड प्रभारी संबंधित विधायक व प्रत्याशी कार्यालय से अपने पंचायत समिति वार्ड के बूथ कार्यकर्ताओं की प्रामाणिक सूची प्राप्त कर लें। इसके पश्चात अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क एवं संवाद स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि पंचायत समिति वार्ड एवं संबंधित जिला परिषद वार्ड क्षेत्र के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा करें और जिस नाम पर अधिकतम सहमति बने, उसे चिह्नित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न समाजों के 8-10 प्रमुख व्यक्तियों व आमजन से व्यक्तिगत संपर्क साधकर संभावित प्रत्याशियों की सामाजिक स्वीकार्यता, क्षेत्र में सक्रियता, जनसंपर्क तथा संगठन के प्रति निष्ठा का निष्पक्ष व गोपनीय फीडबैक प्राप्त करें।

बैठक के दौरान नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी, वाइस चेयरमैन महेंद्र शर्मा, पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, उप प्रधान ओम नागर अडूसा तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष केके गर्ग सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: