ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

शव ले जाने को नहीं मिली एंबुलेंस, भाई कचरा गाड़ी में लेकर आया घर

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की खानपुर में मिला था शव, तीन दिन से लापता थे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शव ले जाने को नहीं मिली एंबुलेंस, भाई कचरा गाड़ी में लेकर आया घर
शव ले जाने को नहीं मिली एंबुलेंस, भाई कचरा गाड़ी में लेकर आया घर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। सांगोद नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राकेश (40) की मौत के बाद शव को घर पहुंचाने के लिए वाहन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, तीन दिन से लापता राकेश का शव शनिवार को सांगोद से करीब 20 किलोमीटर दूर खानपुर में मिला। वहां अस्पताल में पहचान के बाद परिवार ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहन संचालकों से संपर्क किया, लेकिन कथित तौर पर बदबू के कारण किसी ने वाहन उपलब्ध नहीं कराया।

परिजनों का कहना है कि नगर पालिका से मदद मांगी, लेकिन व्यवस्था नहीं हुई। आखिरकार राकेश का भाई आकाश, जो सांगोद नगर पालिका में अस्थायी ड्राइवर है, कचरा उठाने वाला टिपर लेकर खानपुर पहुंचा। शव को इसी वाहन से घर लाया गया। परिजनों के अनुसार, वाहन को पहले साफ किया गया था।

नगर पालिका के जमादार हंसराज ने बताया कि शव खानपुर में था और बदबू के चलते उसे लाने के लिए कोई वाहन तैयार नहीं हो रहा था। परिजनों के कहने पर टिपर भेजा गया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद राकेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना ने शवों को सम्मानपूर्वक ले जाने की व्यवस्था और जरूरत के समय प्रशासनिक सहायता की उपलब्धता पर सवाल खड़े किए हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: