ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

सांगोद में 6.06 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बाइक जब्त की, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सांगोद में 6.06 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सांगोद में 6.06 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा

कोटा ग्रामीण की सांगोद थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 सितंबर को ‘ऑपरेशन रूट क्लियरेंस’ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम हिंगी में डेरू माताजी मंदिर के पीछे जंगली बंबूल के पास से लक्ष्मीनारायण गुर्जर (56), निवासी कोड़ियों का चौक, सांगोद को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर आरजे 20 एसएफ 3757 भी जब्त की।

सांगोद थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 254/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्करी में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और सांगोद वृत्ताधिकारी नरेंद्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी पवन कुमार तथा जिला विशेष टीम ने की। पुलिस टीम में हरिराज सिंह, मुनेश, सोनू कुमार, दीपक और मुबारिक शामिल थे। विशेष भूमिका जिला विशेष टीम के मोरमुकुट सिंह, रविकांत, रेखा यादव, सुरेश और मुकेश की रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: