ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

सांगोद की 11 पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषण किट

सुपोषित मां अभियान के तहत मासिक वितरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सांगोद की 11 पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषण किट
सांगोद की 11 पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषण किट
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सांगोद। ‘सुपोषित मां अभियान’ के तहत शनिवार को सांगोद देहात एवं नगर मंडल क्षेत्र की 11 पंचायतों में चिह्नित गर्भवती महिलाओं को मासिक पोषण किट वितरित किए गए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम बोरिना कलां, अमृतकुआं, कुराड़िया खुर्द, श्यामपुरा, सांगोद नगर, किशनपुरा, हींगी, कुंदनपुर, मण्डाप, मंडिता और विनोद खुर्द पंचायतों में आयोजित हुए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने वितरण व्यवस्था संभाली।

इस अवसर पर चेतन मेहता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार मां के स्वास्थ्य और शिशु के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभियान का लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं।

वितरण कार्यक्रमों में अर्जुन मेहता, महावीर, दीपक नागर, जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल तथा सुनीता मेहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: