ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

संत कंवरराम साहिब वर्सी महोत्सव के तहत धार्मिक आयोजन, आज महाआरती और भंडारा

भक्ति-कीर्तन के साथ जरूरतमंदों को बांटेंगे राशन व आवश्यक सामग्री

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
संत कंवरराम साहिब वर्सी महोत्सव के तहत धार्मिक आयोजन, आज महाआरती और भंडारा
संत कंवरराम साहिब वर्सी महोत्सव के तहत धार्मिक आयोजन, आज महाआरती और भंडारा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। अमर शहीद संत कंवरराम साहिब के वर्सी महोत्सव के तहत शनिवार को बूंदी में धार्मिक आयोजन हुए। संत कंवरराम राम सेवा समिति की ओर से बालचंद पाड़ा स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में पाठ साहिब का भोग लगाया गया। इसके साथ ही झूलेलाल मंदिर में झंडारोहण किया गया। आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत कंवरराम साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समिति के महेश चांदवानी ने बताया कि वर्सी महोत्सव के तहत रविवार, 25 अक्टूबर को महाआरती, भजन-कीर्तन और आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन तथा आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य संत कंवरराम साहिब के सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

चांदवानी ने बताया कि संत कंवरराम साहिब ने अपना जीवन भक्ति, मानव सेवा और आपसी भाईचारे के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी लोगों को मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। संत की स्मृति में सिंधी समाज की ओर से प्रतिवर्ष देश-विदेश में वर्सी महोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक आयोजनों के साथ जरूरतमंदों की सहायता कर उनके सेवा-संदेश को आगे बढ़ाया जाता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: